बुद्धिजीवियों ने कहा है कि बड़ा करने के लिए बड़ा सोचना पड़ता है| इस सोच को जूनून में बदलने पर ही सफलता मिलती है| हमारी दुनिया में दो प्रकार के लोग होते है, एक वह है जो दूसरे के बनाये हुए रास्ते पर चल कर अपना जीवन व्यतीत करते है, और दूसरे वह लोग होते है, जो अपना रास्ता स्वयं बनाते है| मार्क जुकरबर्ग अपना स्वयं का रास्ता बनाने वाले व्यक्तियों में से एक है| इस पेज पर Mark Zuckerberg (मार्क जुकरबर्ग) का जीवन परिचय, फेसबुक की स्थापना, उनके विचार, इनकम के विषय में बताया जा रहा है |
ये भी पढ़ें:जीवन में सफलता पाने के आसान तरीके
मार्क ज़ुकेरबर्ग का पूरा नाम मार्क एलियट ज़ुकेरबर्ग है| इनका जन्म 14 मई 1984 को ज़ुकेरबर्ग विएत प्लेन्स, न्यूयार्क के एक यहूदी परिवार में हुआ था| इनके पिता एडवर्ड जुकेरबर्ग है, जो कि पेशे से एक डेंटिस्ट है और माता करेन केम्प्नेर एक मनोचिकित्सक है| परिवार में इनके साथ इनकी तीन बहनें है| जुकरबर्ग मार्क को बचपन से ही कंप्यूटर का बहुत शौक था जिसकी वजह से वह छोटी सी उम्र में वह कंप्यूटर प्रोग्रामिंग सीखने लगे थे|
ये भी पढ़ें:जय प्रकाश नारायण का जीवन परिचय और राजनीतिक विचार
मार्क जुकरबर्ग ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई की थी| इनके कॉलेज में एक फेसबुक्स नाम की एक बुक थी| इस बुक में कॉलेज के सभी स्टूडेंट्स के फोटो और उनकी डिटेल्स रहती थी| इसी आधार पर इन्होंने फेसमास नाम की एक वेबसाइट बनाई थी| इस वेबसाइट में लड़कियों की फोटो को कम्पेयर किया जाता था और देखने वालों को “Hot or Not” का वोट करने के लिए कहा जाता था| इन्होंने फोटो के लिए हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की वेबसाइट को ही हैक कर लिया था, जिसके लिए उन्हें डांट भी सुननी पड़ी थी|
इसके बाद मार्क जुकरबर्ग ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सोशल नेटवर्किंग साइट “The Facebook” बनाने का निर्णय लिया| जून 2004 में इन्होंने इसे लॉन्च कर दिया| इस वेबसाइट को लोगो के द्वारा बहुत ही पसंद किया जाने लगा | 2005 में “The Facebook” का नाम बदलकर केवल “Facebook” कर दिया गया| 2015 तक फेसबुक के पास 2 बिलियन से अधिक मंथली एक्टिव यूजर्स थे|
ये भी पढ़ें:अमित शाह (Amit Shah) का जीवन परिचय
मार्क जुकरबर्ग की इनकम जुलाई 2015 तक 272 बिलियन डॉलर का मार्किट कैप था| वर्ष 2013 में फ़ोर्ब्स पत्रिका ने 400 धनी लोगो की सूची में इन्हें 36 वें स्थान पर रखा था|
ये भी पढ़ें:मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) का जीवन परिचय
ये भी पढ़ें:मदर टेरेसा का जीवन परिचय
यहाँ पर हमनें आपको Mark Zuckerberg (मार्क जुकरबर्ग) के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |
ये भी पढ़ें:महात्मा गांधी का जीवन परिचय
ये भी पढ़ें:राम नाथ कोविंद का जीवन परिचय
ये भी पढ़ें:लाल बहादुर शास्त्री का जीवन परिचय
ये भी पढ़ें:जवाहर लाल नेहरू का जीवन परिचय, जन्म कब हुआ